Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jun, 2026 07:51 PM

थाना सलेम टाबरी के अधीन आते अशोक नगर में आज चोरों ने एक करियाने की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर पड़ा हजारों रुपए का सामान और नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है।
लुधियाना (अनिल ) : थाना सलेम टाबरी के अधीन आते अशोक नगर में आज चोरों ने एक करियाने की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर पड़ा हजारों रुपए का सामान और नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है।
इस बारे जानकारी देते हुए दुकान के मालिक चरणदास ने बताया कि उसकी मोहल्ला अशोक नगर में करियाने की दुकान है, बीती रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान के शटर को ताला लगाकर अपने घर चला गया और आज सुबह 5 बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसे फोन करके सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा पड़ा हुआ है, जिसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर से हजारों रुपए का सामान गायब था और गले में पड़ी 5 हजार रुपए की नगदी भी गायब थी।
चरणदास ने बताया कि जिसके बाद उन्होंने दुकान में हुई चोरी की शिकायत थाना सलेम टाबरी की पुलिस को की गई सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस पहुंची। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज का रिकॉर्ड खगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।