Edited By Urmila,Updated: 11 Jul, 2026 03:15 PM

आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट की पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल के साथ मीटिंग हुई।
चंडीगढ़ : आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट की पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल के साथ मीटिंग हुई। यह मीटिंग कांग्रेस MLA और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के घर पर हुई। मीटिंग में चरणजीत सिंह चन्नी और राणा गुरजीत सिंह के अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, ओ. पी. सोनी, परगट सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता शामिल हुए।
मीटिंग के बाद चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा एक साथ मीडिया के सामने आए। इस मौके पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उन्होंने भूपेश बघेल जी को सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत करा दिया है। रंधावा ने कहा कि मीटिंग में उन्हें बताया गया कि कभी-कभी पार्टियों को फैसले वापस लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा लीडर चाहिए जो मजबूती से अपनी बात रखे। हमें कॉम्प्रोमाइज नेता की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में करीब 92 चुनाव क्षेत्रों से नेता पहुंचे थे। सभी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करना चाहते हैं। उनके कार्यकर्ता पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काम करना चाहते हैं। रंधावा ने कहा कि उन्होंने भूपेश बघेल से अपील की है कि वे सभी की बात हाईकमान के सामने रखें। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को सिर्फ कांग्रेस ही रोक सकती है। इसलिए पार्टी का एकजुट होना बहुत जरूरी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here