अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

Edited By Kamini,Updated: 03 Jul, 2026 02:02 PM

sukhjinder randhawa statement after meeting amit shah

सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली पहुंचने पर राजनीति में नई चर्चा छिड़ गई है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर असंतोष और अंदरूनी खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं।

पंजाब डेस्क : सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली पहुंचने पर राजनीति में नई चर्चा छिड़ गई है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर असंतोष और अंदरूनी खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं। मुलाकात से पहले रंधावा के साथ पंजाब भाजपा के कुछ नेता भी नजर आए, जिससे राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया। 

इसी बीच सुखजिंदर सिंह रंधावा का अमित शाह से मुलाकात के बाद पहला बयान सामने आया है। रंधावा और अमित शाह की मुलाकात को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन रंधावा ने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत पूरी तरह पंजाब के सीमा क्षेत्र और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर हुई। गुरदासपुर और आसपास के इलाकों में गैंगस्टर गतिविधियों को लेकर लोगों में भय का माहौल है, जिसे लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान गैंगस्टर समस्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अमित शाह को एक ज्ञापन भी सौंपा है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आगे बताया कि, इस मुलाकात के दौरान पंजाब की कानून-व्यवस्था और सीमा क्षेत्रों की स्थिति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

वहीं आपको बता दें कि, पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश प्रधान बनाए रखने के फैसले से कुछ नेताओं की नाराजगी की चर्चाएं जारी हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक भी हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!