Love Marriage का खौफनाक अंजाम! लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में की तोड़फोड़, लगाई आग

Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2026 03:23 PM

love marriage fraud

एक दर्जन लोगों ने घर में घुस कर जहां सारा सामान बुरी तरह से तोड़ फोड़ डाला वहीं सामा

तरनतारन (रमन): तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजवड़ में एक दर्जन लोगों ने घर में घुस कर जहां सारा सामान बुरी तरह से तोड़ फोड़ डाला वहीं सामान को आग लगा दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरा मामला लड़के और लड़की की कोर्ट मैरिज से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके सिलसिले में लड़की के घर वालों ने लड़के के बंद घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, थाना झबाल की पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

7 साल से थे रिलेशन में दोनों
जानकारी देते हुए राजवीर कौर पत्नी बलकार सिंह निवासी गांव पंजवड़ ने बताया कि उसकी बुआ की लड़की रानी पत्नी कट्टा सिंह निवासी गांव पंजवड़ का पिछले सात सालों से गांव की ही एक लड़की गोगा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़के और लड़की के परिवारों को इस बारे में पता चलने के बाद मामला तीन बार पंचायत में पहुंच चुका है। जहां दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौते भी हो चुके हैं। राजवीर कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले गोगा ने परगट सिंह को बताया कि उसके माता-पिता शादी के लिए लड़का देखने जा रहे हैं। 

सामान में बुरी तरह तोड़फोड़ कर लगाई आग
गोगा ने परगट को धमकी दी कि अगर तुम मुझे अपने साथ नहीं ले जाओगे तो मैं अपनी जान दे दूंगी। जिसके बाद परगट सिंह ने सोमवार को गोगा से कोर्ट मैरिज कर ली। राजवीर कौर ने बताया कि जब लड़की गोगा के परिवार को दोनों की कोर्ट में तय हुई शादी की खबर मिली तो गुरुवार शाम को उसके मायके के परिवार के सदस्यों समेत करीब एक दर्जन लोग परगट सिंह के बंद घर में घुस गए, जहां सामान में बुरी तरह तोड़फोड़ की और उसे आग लगा दी। आरोपियों के हाथों में दरांती और तेजधार हथियार थे, जिससे उन्होंने घर का सारा सामान, दीवार को तोड़ दिया और पानी की मोटर को भी नुकसान पहुंचाया। 

सभी आरोपी मौके से फरार
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। राजवीर कौर ने बताया कि खबर मिलने के बाद वह अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। राजवीर कौर और उनके पति बलकार सिंह ने बताया कि इस बारे में झबाल थाने की पुलिस को बता दिया गया है, जिन्होंने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए DSP सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस शिकायत की पूरी जांच कर रही है। जिसके बाद सही कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!