पंजाब की राजनीति में हलचल, AAP के पूर्व नेता ने थामा भाजपा का दामन

Edited By Urmila,Updated: 27 Jun, 2026 03:20 PM

former aap leader joins bjp

पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर सामने आया है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुनाव लड़ चुके और आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे जीत लाल भट्टी ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर सामने आया है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुनाव लड़ चुके और आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे जीत लाल भट्टी ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने आदमपुर समेत जालंधर की सियासत को नई दिशा दे दी है।

Jeet Lal Bhatti

बीजेपी में शामिल होने के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, यही वजह है कि अन्य दलों से जुड़े नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आम आदमी पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति लगातार गहराती जा रही है।

जीत लाल भट्टी पहले आदमपुर में आप के हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके पार्टी बदलने के बाद इलाके में उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से भारतीय जनता पार्टी को आदमपुर में संगठनात्मक मजबूती मिल सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी के लिए यह एक सियासी झटका माना जा रहा है।

भट्टी के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में भाजपा उन्हें कौन-सी भूमिका सौंपती है और इसका आदमपुर की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!