पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया भर्ती

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2026 04:37 PM

former minister manoranjan kalia s health suddenly deteriorates

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई।

जालंधर (गुलशन, सोनू): जालंधर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह गुरु नानकपुरा रेलवे फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

गौरतलब है कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गुरु नानकपुरा और गढ़ा रेलवे फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ने की घटना सामने आई।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!