Big Breaking : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jul, 2026 09:03 PM

big breaking union minister ravneet bittu resigns from the cabinet

इस समय की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति को सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रवनीत सिंह...

पंजाब डैस्क : इस समय की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति को सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के पद के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) से भी इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद उनका कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है।

इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार रेल राज्य मंत्री के पद पर किसे नई जिम्मेदारी सौंपती है और रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे के पीछे क्या कारण रहे। फिलहाल, इस मामले में अधिकृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं रवनीत बिट्टू ने कहा कि मैंने पार्टी से पंजाब के लिए समय मांगा है। अब पंजाब में सरकार बनाने की जिम्मेदारी भाजपा की। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!