आज से 3 दिनों के पंजाब दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें शेड्यूल

Edited By Kalash,Updated: 20 Jun, 2026 12:02 PM

bjp national president nitin nabin 3 days punjab visit

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 से 22 जून तक तीन दिन के दौरे पर पंजाब आ रहे हैं।

पंजाब डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 से 22 जून तक तीन दिन के दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। उनके इस दौरे को सिर्फ एक रूटीन दौरा नहीं है बल्कि भाजपा की पंजाब रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। आपको बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब की सियासत में सरगर्मियां तेज हैं। 

भाजपा के नितिन नवीन तीन दिन के दौरे के दौरान पंजाब में अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे। वह 20 जून यानि आज दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेंगे और श्री दरबार साहिब, ऐतिहासिक जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और रामतीर्थ नतमस्तक होंगे। इसके बाद वह शाम को अमृतसर के उद्योगपतियों और व्यापारियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह जालंधर आएंगे और शाम को जालंधर में एक विशाल रोड शो में शामिल होंगे। 

वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह लुधियाना जाएंगे और यहां दुगरी रोड पर नए जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। 22 जून को वह लुधियाना में राज्य BJP कोर कमेटी, राज्य कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों विधायकों, पूर्व विधायकों और युवा प्रतिनिधियों आदि के के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में शामिल होने के बाद वह चंडीगढ़ में पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के घर पर डिनर में शामिल होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!