भाजपा अध्यक्ष के दौरे से पहले तरुण चुघ का बड़ा दावा, कहा 'पंजाब में होगा नए सवेरे का आगाज़'

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jun, 2026 06:12 PM

tarun chugh makes a big claim ahead of the bjp president s visit

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे को लेकर तरुण चुघ का बड़ा बयान सामने आया है। चुघ ने कहा है कि पंजाब में एक नए सवेरे की शुरुआत होने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे की शुरुआत श्री हरमंदिर साहिब,...

पंजाब डैस्क : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे को लेकर तरुण चुघ का बड़ा बयान सामने आया है। चुघ ने कहा है कि पंजाब में एक नए सवेरे की शुरुआत होने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे की शुरुआत श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि जी मंदिर में माथा टेककर एवं आशीर्वाद प्राप्त कर करेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पंजाब के सर्वांगीण विकास के विजन को साकार करने के उद्देश्य से है।

पंजाब आज नई उम्मीद और नए जीवन की तलाश में है। अरविंद केजरीवाल–भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य को आर्थिक और सामाजिक रूप से गंभीर नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गैंगस्टरों के बढ़ते आतंक के कारण लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो, जब राज्य के किसी न किसी हिस्से में गोलियां न चलती हों।

जिस तरह राज्य की अर्थव्यवस्था बदहाल होकर दिवालियेपन की कगार पर पहुंच गई है, उसी तरह कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब में आशा, विकास और सुशासन के एक नए युग की शुरुआत करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!