पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान का ऐलान जल्द! पढ़ें लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल

Edited By Urmila,Updated: 22 Jun, 2026 03:30 PM

new punjab congress president to be announced soon

पंजाब की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है। असल में, पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान का ऐलान कभी भी हो सकता है।

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है। असल में, पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान का ऐलान कभी भी हो सकता है। बीते दिन कांग्रेस हाईकमान ने नए पंजाब कांग्रेस प्रधान का नाम और बाकी कमेटियों को लेकर फैसला फाइनल कर दिया, जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में फेरबदल को लेकर कभी भी फैसला आ सकता है। फिलहाल, पंजाब कांग्रेस में प्रधानगी की कतार में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के नाम लाइन में चल रहे हैं।

दिल्ली में हुई इस मीटिंग के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नेताओं और वर्करों की नजरें हाईकमान के अगले कदम पर टिकी हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि पंजाब कांग्रेस से जुड़े संगठनात्मक फैसलों का ऐलान एक-दो दिन में हो सकता है। हालांकि, यह साफ है कि पार्टी हाईकमान पंजाब को पॉलिटिकल तौर पर अहम राज्य मानता है और आने वाले विधान सभा को ध्यान में रखते हुए हर फैसला सोच-समझकर लेना चाहता है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में हाईकमान क्या फैसला लेता है।

सुखजिंदर रंधावा को प्रधान बनाने वाला लेटर फर्जी

हालांकि बीते दिन सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान बनाया जाएगा, लेकिन रंधावा ने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके साफ कर दिया था कि पार्टी की तरफ से ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया गया है और यह फर्जी है। उन्होंने कहा था कि यह उनकी रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचाने की एक सोची-समझी साजिश है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!