Edited By Kamini,Updated: 27 Jun, 2026 07:26 PM

चंडीगढ़ में भूकंप आने की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में भूकंप आने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 7:08 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका मेन केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। इस दौरान तेज झटके महसूस होने पर लोग घरों/दुकानों से बाहर निकल आए। लोगों में डर और सहम का माहौल देखा गया, फिलहाल इस दौरान कोई नुकसान होने की सूचना भी प्राप्त नहीं हुई है।
भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) अफगानिस्तान में था। इसके झटके जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तर भारत के कई हिस्सों और पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.2 थी।
आपको बता दें कि लोगों में डर और सहम का माहौल इसलिए भी देखा क्योंकि, बीते कुछ दिनों में दुनिया भर कई जगहों पर भूकंप आया। वहीं वेनेजुएला में आए जोरदार भूकंप के झटकों ने जान-माल का बड़ा नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के मुताबिक, वेनेजुएला में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here