चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

Edited By Urmila,Updated: 14 Jun, 2026 04:20 PM

major in the chandigarh firing case

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में कुमार मेडिकल स्टोर पर हत्यारों ने सिर्फ 22 सेकंड में 13 गोलियां चलाकर कैशियर जानकी दास की हत्या कर दी।

चंडीगढ़ (सुशील) : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में कुमार मेडिकल स्टोर पर हत्यारों ने सिर्फ 22 सेकंड में 13 गोलियां चलाकर कैशियर जानकी दास की हत्या कर दी। CCTV फुटेज के आधार पर अब हत्यारों की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इस हत्या के पीछे गैंगस्टर ग्रुप्स के बीच दुश्मनी सामने आई है। गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने कहा कि जो भी लॉरेंस गैंग की मदद करेगा, उसका भी यही हश्र होगा। फिलहाल पंजाब केसरी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या बाइक सवार हत्यारे कुमार ब्रदर्स केमिस्ट पर गोली चलाने आए हों और गलती से श्री कुमार केमिस्ट की दुकान पर गोली चल गई और कैशियर जानकी दास की मौत हो गई। कुमार ब्रदर्स को फिरौती के लिए कॉल आए, जबकि श्री कुमार केमिस्ट के मालिक राजीव गर्ग को कोई धमकी भरा कॉल नहीं आया। श्री कुमार केमिस्ट दुकान पर छोटे अक्षरों में श्री और बड़े अक्षरों में कुमार लिखा है।

बोगनविलिया पार्क के पास हत्यारों की बाइक मिली

कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को एक अहम सुराग मिला है। हत्या के बाद भागे आरोपियों की मोटरसाइकिल सेक्टर-3 के बोगनविलिया पार्क के पास से बरामद कर ली गई है। जांच में पता चला कि बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगी थी। CCTV फुटेज की जांच में पता चला कि हमलावर PGI से बिना हेलमेट के आए थे और वारदात के बाद सेक्टर-10/11 होते हुए सेक्टर-3 पहुंचे। बाइक वहीं छोड़कर वे मुल्लांपुर की तरफ भाग गए। पुलिस अब बाइक और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!