वाहन चालकों के लिए बड़ी चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें जरूरी खबर

Edited By Urmila,Updated: 22 Jun, 2026 10:33 AM

big warning for motorists

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल में हुए सनसनीखेज मर्डर के बाद मोहाली पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है।

मोहाली (जस्सी): चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल में हुए सनसनीखेज मर्डर के बाद मोहाली पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। शनिवार और रविवार को एंट्री पॉइंट्स (सरहदों) पर हाई-टेक नाकाबंदी की गई। पुलिस ने आधुनिक तकनीक की मदद से गाड़ियों और संदिग्ध लोगों की बारीकी से चेकिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी ऐसी सख्त चेकिंग लगातार जारी रहेगी। 

इस बारे में डी.एस.पी. हेडक्वार्टर वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यह खास मुहिम शुरू की गई है। चेकपॉइंट्स पर सैटेलाइट से जुड़े हाई-टेक कैमरे लगाए गए थे, जिनकी लाइव फीड सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच रही थी। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर रियल-टाइम (मौके पर) नजर रखना मुमकिन हो गया। हाल ही में हुए मर्डर केस में मॉडर्न हथियारों के इस्तेमाल के बाद सुरक्षा रणनीति को और मजबूत किया गया है। चेकपॉइंट्स पर तैनात जवानों को भी खास अलर्ट पर रखा गया था और उन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया था।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई

मुहिम के दौरान न सिर्फ सिक्योरिटी चेकिंग की गई, बल्कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इलेक्ट्रॉनिक चालान मशीनों की मदद से मौके पर ही ई-चालान काटे गए। कई गाड़ियों के डॉक्यूमेंट्स भी चेक किए गए और संदिग्धों पर खास नजर रखी गई।

नाके पर शराब तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कामयाबी भी मिली। एक संदिग्ध गाड़ी की चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसे चंडीगढ़ इलाके में सप्लाई करने की योजना थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अवैध रूप से शराब सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने फेज 11 थाने में पंजाब एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!