अब नहीं होगी सीटों की टेंशन! रेलवे ने इन ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jun, 2026 11:24 PM

a great treat awaits passengers on these trains starting june 20

रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समर सीजन के दौरान रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।

फिरोजपुर,  (परमजीत, कुमार, खुल्लर) : रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समर सीजन के दौरान रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोडऩे का निर्णय लिया है। बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर ने बताया कि जिस ट्रेनों में अरिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है, उनमें ट्रेन संख्या 20498 (फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस) में 20 जून 2026 को वातानुकूलित 3 टियर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्या 12030 (अमृतसर-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस) में वातानुकूलित चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच दिनांक 20, 21 और 22 जून 2026 को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर मंडल रेलयात्रियों की सुविधा और बेहतर सफर के लिए लगातार प्रयासरत है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!