Edited By Kalash,Updated: 15 Jun, 2026 02:24 PM

पंजाब में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं अब जल्द ही पंजाब में प्री-मॉनसून की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 से 18 जून तक अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा और 19 और 20 जून को पंजाब में पहली प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है।
बता दें कि अभी पंजाब के अधिकतर जिलों में तापमान 38 डिग्री व उससे नीचे है। वहीं आज भी पंजाब के कई इलाकों में सुबह से हल्के बादल है जिस कारण तेज व चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here