पंजाब भाजपा की दिल्ली में बुलाई गई अहम बैठक, कई बड़े नेता तलब

Edited By Urmila,Updated: 12 Jun, 2026 03:28 PM

punjab bjp calls a crucial meeting

पंजाब की राजनीति में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब BJP के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार शाम राजधानी दिल्ली में बुलाया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब BJP के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार शाम राजधानी दिल्ली में बुलाया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह बैठक आने वाले समय के लिहाज़ से काफी अहम मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस मंथन में पंजाब इकाई के भीतर संगठन को मजबूत करने, नई जिम्मेदारियां सौंपने और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी रणनीति तय किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद केवल सिंह ढिल्लों की यह राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ पहली औपचारिक बैठक होगी। इसी कारण बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। केवल सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के बाद सीधे दिल्ली रवाना हो गए।

बैठक में पार्टी के संगठन महामंत्री, प्रदेश महासचिव और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में पार्टी के संगठन महामंत्री, प्रदेश महासचिव और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें केवल ढिल्लों, अश्वनी शर्मा, श्वेत मलिक, अविनाश राय खन्ना, अनिल सरीन, सुनील जाखड़, विजय सांपला और मनोरंजन कालिया के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं जिन्हें तलब किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!