19 जुलाई तक मानसून का कहर; पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश को लेकर IMD की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2026 11:49 AM

rain alert

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय रहेगा।

पंजाब डेस्क: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय रहेगा। इसे देखते हुए 19 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, सप्ताह के अंत तक पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, 19 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 17 जुलाई तक बारिश का अनुमान है, जबकि 18 और 19 जुलाई को व्यापक वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड में भी 19 जुलाई तक व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत
महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को बताया कि राज्य में पिछले छह दिनों के दौरान बारिश और मौसम से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित पुणे जिले का मोशी क्षेत्र रहा, जहां एक इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!