'लॉरेंस गैंग' की बड़ी थ्रेट: एंटी-खालिस्तानी नेता गुरसिमरन सिंह मंड को मिली जान से मारने की धमकियां

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 09:43 AM

threat to gursimran singh mand

पुर्तगाल और सऊदी अरब के नंबरों से आए मैसेजेस— "फैमिली को मारेंगे!"

लुधियाना, (राज): महानगर में फिर अंतरराष्ट्रीय नंबरों से गैंगस्टरों के नाम पर खूनी धमकियां मिलने का एक बेहद  सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार निशाना बने हैं अंतरराष्ट्रीय एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के प्रधान और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के नेशनल कोऑर्डिनेटर गुरसिमरन सिंह मंड। देश के सबसे खूंखार और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की प्रोफाइल पिक्चर (DP) लगाकर अज्ञात साइबर अपराधियों और गैंगस्टरों के गुर्गों ने मंड के मोबाइल पर ताबड़तोड़ खौफनाक मैसेजेस भेजे हैं। इन संदेशों में न सिर्फ गुरसिमरन सिंह मंड को, बल्कि उनके पूरे हंसते-खेलते परिवार को बेरहमी से मौत के घाट उतारने की सीधी चुनौती दी गई है। मामले की गंभीरता और वीआईपी सुरक्षा को मुख्य रखते हुए थाना सादर की पुलिस ने तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से जांच शुरू कर दी है

पुर्तगाल के नंबर से आया पहला मैसेज— "जहां मर्जी चली जा, तेरी फैमिली को मारेंगे"
पुलिस को दिए अपने आधिकारिक और लिखित बयानों में पीड़ित नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने बताया कि बीती 2 जुलाई को वह लुधियाना में मौजूद थे, तभी उनके निजी मोबाइल नंबर: 95016-15555 पर एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबर +351935724001 (पुर्तगाल कोड) से वॉट्सऐप मैसेज आया। मंड ने जैसे ही उस नंबर को चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। उस नंबर पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो (DP) लगी हुई थी। मैसेज में बेहद क्रूर लहजे में लिखा था, "तू दुनिया के जिस मर्जी कोने में चला जा, तुझे कोई नहीं बचा पाएगा... हम तेरी पूरी फैमिली को जान से मार देंगे।"

सऊदी अरब और देश के अलग-अलग नंबरों से लगातार मिल रही धमकियां
एंटी-खालिस्तानी नेता को मानसिक रूप से तोड़ने और खौफ में डालने के लिए आरोपियों ने यहीं पर बस नहीं किया। 2 जुलाई के बाद अपराधियों ने लगातार अलग-अलग नंबरों से धमकियों की झड़ी लगा दी, 3 जुलाई को फिर से एक नया धमकी भरा मैसेज आया। 5 जुलाई को दोबारा मोबाइल स्क्रीन पर खूनी चेतावनी चमकी। 13 जुलाई को एक बार फिर से बेहद आपत्तिजनक और जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मिला।गुरसिमरन सिंह मंड के मुताबिक, पुर्तगाल के नंबर के अलावा उन्हें +966538793082 (सऊदी अरब कोड), भारतीय नंबर 95413-70284 और 70514-88934 से भी लगातार फोन और मैसेजेस के जरिए मौत का तांडव रचने की धमकियां दी जा रही हैं।

कमिश्नरेट पुलिस में मचा हड़कंप, साइबर सेल और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) एक्टिव
चूंकि गुरसिमरन सिंह मंड हमेशा से ही खालिस्तान समर्थकों और आतंकवादियों के खिलाफ अक्सर बोलते रहे हैं और उन्हें पहले से ही पुलिस सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए इस ताजा थ्रेट के बाद लुधियाना पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने मंड की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 351 (आपराधिक धमकी), 61 (सांझा इरादा) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सरहद पार बैठे आकाओं का हाथ? केंद्रीय एजेंसियों से साधा संपर्क!
मामले की संजीदगी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर गुरसिमरन सिंह मंड के आवास और उनके आसपास के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है। वर्चुअल नंबरों का खेल: पुलिस की तकनीकी विंग और साइबर सेल (Cyber Cell) इन सभी चारों नंबरों के डेटा और आईपी एड्रेस को खंगाल रही है। विदेशी धरती से साज़िश: प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह वर्चुअल नंबरों का खेल है, जिसे सरहद पार बैठे देश विरोधी तत्व या लॉरेंस गैंग के विदेशी हैंडलर ऑपरेट कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस मामले में गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!