पंजाब में आज सभी Toll Plaza करवाए गए Free, बिना टोल दिए गुजर रहे वाहन

Edited By Kalash,Updated: 14 Jul, 2026 01:12 PM

ladhowal toll plaza free

नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को 11 बजे से लेकर 4 बजे तक फ्री कर दिया गया।

लुधियाना (अनिल): भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड बिल समझौते के विरोध के चलते आज भारतीय किसान यूनियन के संगठनों द्वारा नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को 11 बजे से लेकर 4 बजे तक फ्री कर दिया गया। इसके साथ ही किसानों द्वारा राज्य के सभी टोल जा को फ्री करवाया गया है।   

इस अवसर पर रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान यूनियन के नेताओं द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ फैसला लेते हुए नए-नए समझौते अमेरिका के साथ कर रही है। इस कारण देश का किसान पहले से ही भारी समस्याएं उठा रहा है और अब यह समझौता लागू होने के बाद किसानों को इसकी दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। 

PunjabKesari

किसानों ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार अमेरिका के साथ समझौता कर रही है और वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार फिर से लैंड पुलिंग पॉलिसी लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी सरकार और पंजाब सरकार किसानों की बेहतरी के लिए कोई ऐलान नहीं करेगी तब तक किसान संगठन अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसान संगठनों द्वारा टोल प्लाजा पर लगाए गए प्रदर्शन के दौरान किसी भी वाहन चालक से टोल वसूल नहीं करने दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा मौके पर एसीपी वेस्ट जितेंद्र पाल सिंह, थाना लडोवाल प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह काहलो सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!