जेल में बंद गैंगस्टर ने वीडियो कॉल पर LIVE रहकर करवाया हमला, तेजधार हथियारों से काटा युवक

Edited By Kamini,Updated: 10 Jul, 2026 12:34 PM

jailed gangster gets young man attacked

महानगर 'छोटी हैबोवाल' इलाके में कानून-व्यवस्था के चीथड़े उड़ाने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पंजाब पुलिस और जेल प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है।

लुधियाना (राज): महानगर 'छोटी हैबोवाल' इलाके में कानून-व्यवस्था के चीथड़े उड़ाने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पंजाब पुलिस और जेल प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है। यहां वीरवार रात को करीब आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाशों ने एक घर में जबरन घुसकर सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। बदमाशों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों के बल पर जानलेवा हमला कर दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा यह है कि हमलावर पूरी वारदात के दौरान जेल की सलाखों के पीछे बंद एक खूंखार गैंगस्टर से 'व्हाट्सएप वीडियो कॉल' (Video Call) के जरिए लाइव जुड़े हुए थे और उसी के इशारे पर हमले की इस स्क्रिप्ट को अंजाम दे रहे थे। गंभीर रूप से घायल युवक को दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में भर्ती पीड़ित राहुल कुमार और उसके पिता बग्गा लाल ने बताया कि वीरवार शाम करीब 7:00 बजे पूरा परिवार घर पर मौजूद था, तभी अचानक 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 7-8 अज्ञात युवक जबरन उनके घर का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। बदमाशों ने अंदर आते ही सबसे पहले राहुल को चारों तरफ से घेर लिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया ताकि वह पुलिस या किसी को मदद के लिए फोन न कर सके। इसके बाद आरोपियों ने घर के कीमती सामान और फर्नीचर की तोड़फोड़ शुरू कर दी।

घायल राहुल के मुताबिक, जब बदमाश उसे पीट रहे थे, तब एक हमलावर ने अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल चालू कर रखी थी। जेल में बंद गैंगस्टर मोविश स्क्रीन पर लाइव दिख रहा था। हमलावरों ने हथियारों के बल पर बाकायदा राहुल को बंधक बनाकर उसका वीडियो बनाया और जेल में बैठे अपने आका को लाइव टॉरचर दिखाया। गैंगस्टर मोविश जेल के अंदर से ही वीडियो कॉल पर चिल्ला-चिल्लाकर निर्देश दे रहा था कि राहुल पर कहाँ और कैसे वार करना है।

राहुल ने बताया कि गैंगस्टर का हुकम मिलते ही बदमाशों ने अपने पास रखे तेजधार दातर से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा। जब राहुल की चीखें सुनकर उसके वृद्ध पिता बग्गा लाल उसे बचाने के लिए आगे आए, तो बेरहम बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की। राहुल के अनुसार, हमलावरों में से तीन बदमाशों के हाथों में लोडेड रिवाल्वर थे, जो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों की छाती पर तान रखे थे ताकि कोई शोर न मचा सके।

10 दिन पहले 'फेसबुक लाइव' पर दी गई थी सरेआम चुनौती!

दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इस खूनी वारदात की इबारत करीब 10 दिन पहले ही लिख दी गई थी, जब दोनों गुटों ने एक-दूसरे के मोहल्लों और इलाकों में जाकर फेसबुक लाइव (Facebook Live) किया था। सोशल मीडिया पर लाइव होकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की सरेआम धमकियां दी थीं और सरेआम ललकारा था, जिसकी परिणति कल रात इस खूनी खेल के रूप में हुई।

कत्ल की कोशिश की धाराओं में FIR; जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप

जेल के भीतर से वीडियो कॉल के जरिए सरेआम शहर में हमला करवाने की इस वारदात के बाद कमिश्नरेट पुलिस और जेल इंटेलिजेंस विंग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस ने घायल राहुल कुमार के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!