जालंधर में प्रापर्टी कारोबारी विवादों में! युवती ने लगाए छेडछाड़ के आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jul, 2026 10:53 PM

jalandhar property dealer embroiled in controversy

शहर के थाना नंबर-6 क्षेत्र में एक युवती ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे और उसके एक साथी पर दुर्व्यवहार, मारपीट और जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, मामले में बाद में हुए समझौते को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

जालंधर: शहर के थाना नंबर-6 क्षेत्र में एक युवती ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे और उसके एक साथी पर दुर्व्यवहार, मारपीट और जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, मामले में बाद में हुए समझौते को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

युवती के अनुसार, वह एक घर में काम करती है और बीते दिन अपने घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके साथी ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे पहले उसका रेट पूछा और फिर आपत्तिजनक बातें कहीं और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। उक्त प्रापर्टी कारोबारी की माडल टाऊन गोल मार्कीट में दुकान बताई जा रही है। 

युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने कार में बैठने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जब वह शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाना नंबर-6 जा रही थी, तब भी रास्ते में उसे रोककर डराने-धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर युवती की ओर से थाना नंबर-6 में लिखित शिकायत दी गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस समझौते को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बताया जा रहा है कि माफीनामा कथित आरोपी की बजाय उसके ड्राइवर की ओर से लिखा गया है।

इस संबंध में थाना नंबर-6 की एसएचओ का कहना है कि युवती की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी, लेकिन बाद में युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष ने उससे माफी मांग ली है, जिसके बाद उसने आगे कार्रवाई नहीं करवाने की बात कही। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस का कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष भविष्य में कोई नई शिकायत देता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!