चन्नी के समर्थन में उतरे भारत भूषण आशु, एक Post ने पंजाब कांग्रेस में मचा दी हलचल

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 10:54 AM

bharat bhushan ashu comes out in support of channi

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व और संगठन को लेकर जारी अंदरूनी खींचतान के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण आ

लुधियाना (विक्की): पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व और संगठन को लेकर जारी अंदरूनी खींचतान के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

PunjabKesari

आशु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीर साझा करते हुए पंजाबी में लिखा, "सारा पंजाब चन्नी नाल" यानी "सारा पंजाब चन्नी के साथ"। पोस्ट में चन्नी की बड़ी तस्वीर के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। इससे यह संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है कि चन्नी को पार्टी के भीतर व्यापक समर्थन हासिल है। यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब पंजाब कांग्रेस में संगठन और नेतृत्व को लेकर अलग-अलग नेताओं के बीच मतभेद और गुटबाजी की चर्चाएं तेज हैं।

बता दें कि भारत भूषण आशु की पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ नजदीकियां हाई कमान को भली भांति मालूम है और आशु चन्नी गुट के अहम चेहरा माने जाते हैं।  राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्ट चन्नी खेमे की ताकत दिखाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास हो सकती है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस पोस्ट को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन आशु की इस पोस्ट ने पंजाब कांग्रेस के अंदर चल रही सियासी हलचल को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व इस तरह के राजनीतिक संकेतों को किस तरह देखता है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!