रात के सन्नाटे में पार्क में इस हालत में मिली युवती, देर रात अस्पताल पहुंची

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jul, 2026 12:40 AM

young woman attempts suicide by slitting her wrist while sitting in a park admi

स्थानीय जॉगर्स पार्क में एक युवती ने ब्लेड से अपने बाजू की नसें काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिससे नवयुवती लहुलुहान हो गई और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जब एक युवती ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली।

बठिंडा: स्थानीय जॉगर्स पार्क में एक युवती ने ब्लेड से अपने बाजू की नसें काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिससे नवयुवती लहुलुहान हो गई और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जब एक युवती ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। गंभीर अवस्था में देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम  को दी। सूचना मिलते ही सहारा संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवती को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसकी जान बच गई और अब युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी ने उक्त कदम क्यों उठाया। परिवार ने फिलहाल मामले में किसी प्रकार की जांच या कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। 

वहीं मौके पर पहुंचें थर्मल थाने के एस.एच.ओ. का कहना है कि पुलिस को अभी तक इस घटना की कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस जरूर कानूनी कार्रवाई करेगी।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!