Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jul, 2026 08:51 PM

गुरदासपुर के मकोड़ा पत्तन में रावी नदी पर बना पंटून पुल बारिश के कारण हटा दिया गया है, जिसके चलते नाव ही 7 गांवों के लोगों का एकमात्र सहारा है।
गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया) : गुरदासपुर के मकोड़ा पत्तन में रावी नदी पर बना पंटून पुल बारिश के कारण हटा दिया गया है, जिसके चलते नाव ही 7 गांवों के लोगों का एकमात्र सहारा है। रावी नदी पार करते समय एक घटना हुई। बताया जा रहा है कि छोटी नाव में नदी पार कर रहे लोग जैसे ही किनारे पर पहुंचे, अचानक नाव में पानी भर गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत यात्रियों को नाव से बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार उस समय नाव में छोटे बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। नाव किनारे तो पहुंच गई, लेकिन अचानक उसमें पानी भर जाने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और नाविक ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं मोहकम सिंह और बिक्रम सिंह समेत कई बुजुर्ग लोगों ने पैदल ही नदी पार कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
