लुधियाना में जज के सरकारी घर में चोरी, स्टेशन लीव पर गए थे... पीछे से ताले तोड़ ले गए चोर

Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2026 09:43 AM

robbery at ludhiana house

महानगर में बेखौफ घूम रहे शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आम जनता तो दूर...

लुधियाना, (राज): महानगर में बेखौफ घूम रहे शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आम जनता तो दूर, न्याय के रखवाले माननीय जजों के घरों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लुधियाना में तैनात माननीय जज श्री अमित बख्शी (JMIC Ludhiana) के सरकारी निवास स्थान पर चोरी होने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के समय जज साहब अदालती छुट्टी होने के कारण स्टेशन लीव पर गए हुए थे। जब वापिस आकर देखा तो घर में चोरी हो चुकी थी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने जज साहब के गनमैन के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

घर को ताला लगा शहर से बाहर गए थे जज साहब 
पुलिस को दिए अपने बयानों में मुद्दई गनमैन सिकंदर पाल ने बताया कि वह माननीय जज श्री अमित बख्शी (JMIC, लुधियाना) के साथ बतौर सुरक्षाकर्मी (गनमैन) तैनात है। बीते 27 जून को कोर्ट की छुट्टी होने के चलते जज साहब अपनी स्टेशन लीव लेकर शहर से बाहर गए हुए थे। इसके अगले दिन यानी 28 जून को जज साहब का उनके पास फोन आया और उन्होंने घर का चक्कर लगाने को कहा। जब सिकंदर पाल कोठी पर पहुंचा और अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा कीमती सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। उसने बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत इस चोरी की सूचना माननीय जज साहब को दी। सूचना मिलते ही जज साहब तुरंत लुधियाना वापस लौटे और अपने निवास स्थान का सामान री-चेक किया। जांच के दौरान सामने आया कि कोई अज्ञात शातिर चोर घर के ताले चटकाकर भीतर से 'ट्रैक' (Trek) कंपनी का एक बेहद कीमती साइकिल, जिसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है, 10 ग्राम वजनी चांदी का एक सिक्का, अलमारी के गल्ले में रखी करीब 2,000 रुपये की नगदी गायब थी।


न्यायिक अधिकारी के घर चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप, CIA स्टाफ मुस्तैद
एक माननीय न्यायिक अधिकारी के सरकारी निवास स्थान पर सरेआम हुई इस चोरी की वारदात के बाद लुधियाना पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी और सीआईए (CIA) स्टाफ की फॉरेंसिक टीमें डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँचीं और फिंगरप्रिंट्स के नमूने लिए। पुलिस कोठी के आस-पास के वी.आई.पी. रूट पर लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द चोरों को दबोचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!