Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jul, 2026 07:57 PM

शहर के गुरु नानक मिशन चौक पर एक तेज रफ्तार कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज गति से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
जालंधर (पंकज/कुंदन): शहर के गुरु नानक मिशन चौक पर एक तेज रफ्तार कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज गति से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुई।