Punjab कांग्रेस में चल रहे कलह के बीच हाईकमान ने बुलाई बैठक, हो सकता है बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 09:48 AM

amid the ongoing infighting within the punjab congress

पंजाब कांग्रेस में पिछले करीब दो सप्ताह से चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच आज कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस में पिछले करीब दो सप्ताह से चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच आज कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की संभावित बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच मुलाकात हो सकती है, जिसमें पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलकर जताई थी नाराजगी 
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी विदेश दौरे से लौट चुके हैं। ऐसे में उनकी खड़गे के साथ संभावित बैठक को पंजाब के राजनीतिक हालात के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के भीतर राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए रखने के फैसले के बाद असंतोष का माहौल बना हुआ है। नए पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थक नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर अपना पक्ष हाईकमान तक पहुंचाने की कोशिश की।

भूपेश बघेल दोनों गुटों में अंदरूनी मतभेद दूर करने की कोशिश की
चन्नी गुट की ओर से संगठन में संतुलित प्रतिनिधित्व की मांग भी उठाई गई है। इस बीच पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल भी चंडीगढ़ पहुंचे और पार्टी के विभिन्न नेताओं के साथ लगातार बैठकें कीं। उन्होंने दोनों गुटों की राय सुनी और अंदरूनी मतभेद दूर करने की कोशिश की। हालांकि, इन बैठकों के बावजूद पार्टी के भीतर का विवाद पूरी तरह खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। अब सभी की निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं। यदि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच आज मुलाकात होती है, तो पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति, गुटबाजी और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। इस दौरान यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि हाईकमान संगठन में एकता बनाए रखने के लिए कोई नया फैसला या राजनीतिक संदेश देता है या नहीं। फिलहाल कांग्रेस हाईकमान की ओर से इस संभावित बैठक या पंजाब से जुड़े किसी फैसले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। लेकिन पार्टी के मौजूदा हालात को देखते हुए आज की संभावित मुलाकात पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!