Punjab कांग्रेस में चल रहे विवाद पर बोले तरुण चुघ, हाईकमान पर साधा तीखा निशाना

Edited By Kamini,Updated: 09 Jul, 2026 03:37 PM

tarun chugh

पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का बड़ा बयान सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिनसे अपनी लीडरशिप तक नहीं संभाली जा रही है वह पंजाब को क्या संभालेंगे।

तरुण चुघ ने आगे कहा कि, गांधी-नेहरू परिवार की तानाशाही, परिवारवादी और परिक्रमा कार्यशैली की वजह से पंजाब को लगातार कठपुतली और बेजान चीज की तरह खेला जा रहा है। पंजाब की भावनाओं को बेजान चीज का खेला समझा जा रहा है। कांग्रेस SC समाज के वर्करों के साथ जानबूझ कर धक्का हो रहा है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा पंजाब को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। 

तरुण चुघ ने आगे कहा कि, चाहे पंजाब राज्य का मुद्दा हो, पानी का मुद्दा हो चंडीगढ़ का मुद्दा हो,1984 में सिखों का कत्लेआम हो, पंजाब के विकास में रुकावट डालने का इतिहास हो या फिर आज के समय SC नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों पर कार्रवाई करने पर सवाल हो-कांग्रेस ने हमेशा पंजाब की भावनाओं के खिलाफ काम किया है। चुघ ने कहा कि, आज भी दिल्ली दरबार में पंजाब के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाई जा रही है और कठपुतली लीडरशिप इसका समाधान खोजने की बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!