मुख्यमंत्री की कथित वीडियो विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान, तरुण चुघ ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

Edited By Kamini,Updated: 24 Jun, 2026 06:51 PM

tarun chugh speaks target cm mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़े कथित वीडियो विवाद के बाद धार्मिक और राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़े कथित वीडियो विवाद के बाद धार्मिक और राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, वीडियो को लेकर पंजाब सरकार की फर्जी रिपोर्ट का सच सामने आ गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद तरुण चुघ का बयान सामने आया है। 

तरुण चुघ ने कहा कि, ''भगवंत मान ने अपने घटिया, अश्लील, गलत और अनैतिक कामों से न सिर्फ पंजाब बल्कि दुनिया भर में करोड़ों नानक नाम लेवा भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। श्री अकाल तख्त साहिब की जांच में वीडियो असली पाया गया था, फिर भी उन्होंने झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश की। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को चुनौती देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद तुरंत कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और पुलिस को तुरंत उनके (मुख्यमंत्री भगवंत मान) के खिलाफ FIR दर्ज करनी चाहिए।''

तरुण चुघ ने आगे कहा कि, ''पंजाब के माननीय राज्यपाल और DGP पंजाब से अनुरोध है कि वे पंजाब विधानसभा द्वारा पारित नए बेअदबी कानून के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करें। जब सरकार खुद बेअदबी मामलों पर सख्त कानून लाने का दावा करती है, तो कानून का पालन सभी को समान रूप से करना चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हो या फिर मुख्यमंत्री।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!