डा. सुभाष शर्मा ने CM भगवंत मान को लिखा पत्र, धर्म परिवर्तन को लेकर सख्त कानून की मांग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 07:22 PM

dr subhash sharma writes to cm bhagwant mann

पंजाब में चल रही धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान को एक पत्र लिखकर राज्य सरकार से सख्त और प्रभावी कानून बनाने की...

जालंधर : पंजाब में चल रही धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान को एक पत्र लिखकर राज्य सरकार से सख्त और प्रभावी कानून बनाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पंजाब में हाल के समय में धर्म परिवर्तन की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, जिससे सामाजिक ताने-बाने पर असर पड़ रहा है। बीजेपी नेता ने दावा किया है कि राज्य में इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून की जरूरत है।

डॉ. सुभाष शर्मा ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभावी कानून लाया जाए, ताकि किसी भी तरह के दबाव या लालच के जरिए होने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

सुभाष शर्मा ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर जबरन, धोखे या लालच से होने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए एक सख्त कानून लाया जाए। उन्होंने कहा कि इन धर्म परिवर्तन करवाने वाले नेटवर्कों और उनके फंडिंग स्रोतों की निष्पक्ष और ईमानदार जांच के आदेश दिए जाएँ। 

डॉ. सुभाष शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है और यहां लंबे समय से सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं, लेकिन कुछ घटनाओं के सामने आने से समाज में चिंता का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एक ऐसा कानून बनाया जाए जो किसी भी तरह के दबाव, लालच या धोखाधड़ी के जरिए होने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने में सक्षम हो।

पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर इस पूरे मामले की समीक्षा की जाए और जरूरत के अनुसार कठोर कानूनी प्रावधान लागू किए जाएं, ताकि राज्य में शांति और सामाजिक संतुलन बना रहे। बीजेपी नेता ने यह भी उल्लेख किया कि धर्म परिवर्तन के नाम पर किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है और इसके लिए सख्त कानून समय की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द इस विषय पर कार्रवाई करने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!