Edited By Urmila,Updated: 21 Jul, 2026 10:41 AM

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान कूमकलां, थाना लुधियाना में तैनात ए.एस.आई. जगजीवन सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है।
लुधियाना/चंडीगढ़/जालंधर (डेविन, विनय, धवन): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान कूमकलां, थाना लुधियाना में तैनात ए.एस.आई. जगजीवन सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर सुरजीत कॉलोनी, राहों रोड, लुधियाना निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्त्ता के रिश्तेदार के विरुद्ध थाना कूमकलां लुधियाना में एक मामला दर्ज था। ए.एस.आई. जगजीवन सिंह इस मामले का जांच अधिकारी था। जब शिकायतकर्त्ता उक्त मामले के संबंध में आरोपी अधिकारी से मिला तो उसने जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत मांगी और प्राप्त की। इसके बाद आरोपी ए.एस.आई. ने शिकायतकर्त्ता को दोबारा बुलाकर 10,000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्त्ता ने विजिलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी ए.एस.आई. जगजीवन सिंह को शिकायतकर्त्ता से 10,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here