वरिंदर घुम्मन की मौत के एक साल बाद भाई का बड़ा दावा, आरोपियों को लेकर कही ये बात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Oct, 2026 08:02 PM

issue of justice raised again a year after varinder ghumman s death

अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत के एक साल बाद भी उनका परिवार न्याय की मांग कर रहा है। जालंधर में उनकी पहली बरसी पर मीडिया से बातचीत करते हुए उनके भाई रब्बी बाजवा ने मामले को दबाने की कोशिश किए जाने के आरोप लगाए।

जालंधर : अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत के एक साल बाद भी उनका परिवार न्याय की मांग कर रहा है। जालंधर में उनकी पहली बरसी पर मीडिया से बातचीत करते हुए उनके भाई रब्बी बाजवा ने मामले को दबाने की कोशिश किए जाने के आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वह खुद इस मामले में हस्तक्षेप करें, ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।

रब्बी ने दावा किया कि कुछ राजनेता इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले से जुड़े डॉक्टरों को गैंगस्टरों के जरिए परेशान किया गया। हालांकि, ये आरोप परिवार की ओर से लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर से परिवार को करोड़ों रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उनके मुताबिक, परिवार शुरुआत से ही न्याय की मांग कर रहा है और आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
 
परिवार के अनुसार, मामले में FIR दर्ज हो चुकी है और आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। परिजनों ने उम्मीद जताई कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों को दोबारा जेल भेजा जाएगा।
 
गौरतलब है कि वरिंदर घुम्मन की 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में बांह की एक छोटी प्रक्रिया के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से मौत हो गई थी। परिवार ने अस्पताल पर चिकित्सा लापरवाही के आरोप लगाए थे। अब उनकी पहली बरसी पर परिवार ने एक बार फिर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग उठाई है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!