पंजाब में बढ़ाई गई सुरक्षा! लगे High-Tech नाके, DGP ने सख्त आदेश किए जारी

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2026 01:02 PM

high tech checkpoints dgp strict orders

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है।

जालंधर (धवन): स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) ने पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर आदि सीमा क्षेत्रों में संयुक्त सर्च एवं फ्लैग मार्च अभियान चलाया। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव के अनुसार इस दौरान सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों में गहन तलाशी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।

अधिकारियों के अनुसार, इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ, ड्रोन गतिविधियों, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को विफल करना है। पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीमें लगातार सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजैंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संयुक्त अभियान के दौरान गांवों के आसपास, खेतों, नहरों, कच्चे रास्तों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की भी तलाशी ली गई। सुरक्षा एजेंसियां स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील कर रही हैं। डी.जी.पी. द्वारा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रोजाना सीमावर्ती क्षेत्रों से विशेष रूप से उठाए गए कदमों बारे रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।

PunjabKesari

पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में ऐसे संयुक्त सर्च ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती का समय रहते मुकाबला किया जा सके और सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा, सुरक्षा एजैंसियां सीमा क्षेत्र में अत्याधुनिक निगरानी उपकरणों, ड्रोन रोधी तकनीक और नियमित गश्त के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी संभावित आतंकी साजिश, घुसपैठ या तस्करी की कोशिश को नाकाम करने के लिए पंजाब पुलिस, बी.एस.एफ. और अन्य सुरक्षा एजैंसियों के बीच लगातार समन्वय स्थापित किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का सहयोग सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, ड्रोन, लावारिस वस्तु या असामान्य गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या बीएसएफ को दें। सुरक्षा एजेंसियों ने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी संयुक्त सर्च ऑपरेशन और गश्त लगातार जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!