Action मोड में जालंधर CP सतिंदर सिंह! SHO समेत इन अधिकारियों को सख्त आदेश जारी

Edited By Kamini,Updated: 31 Jul, 2026 12:36 PM

jalandhar cp satinder singh in action mode

नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों (एस.एच.ओ.) की स्पष्ट जवाबदेही तय कर दी है।

जालंधर (धवन): नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों (एस.एच.ओ.) की स्पष्ट जवाबदेही तय कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह उत्तरदायी होगा।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई गंभीर आपराधिक घटना होती है या कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी और एस.एच.ओ. की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखनी होगी और अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिन के साथ-साथ रात के समय भी सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर की सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी साफ दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पुलिस कर्मी फील्ड में रहें, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के मन में पुलिस का भय बना रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों को पहले ही रोकना है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी को अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी होगी और संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते सख्त कार्रवाई करनी होगी।

पुलिस कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जालंधर में सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय आदतन अपराधियों, नशा तस्करों, लूटपाट, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसके अलावा बाजारों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना भी समय की आवश्यकता है। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के लोगों के साथ नियमित संवाद बनाए रखे और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही प्रभावी पुलिसिंग की सबसे बड़ी ताकत है तथा जालंधर पुलिस पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रोफैशनल तरीके से कार्य करते हुए शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!