Jalandhar: पार्क के बाहर झूलती बिजली की तारों से मंडरा रहा हादसे का खतरा, विभाग से कार्रवाई की मांग

Edited By Kamini,Updated: 03 Aug, 2026 04:54 PM

electric wires hanging outside the park

शहर की एक पार्क में आने-जाने वाले लोगों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

जालंधर (पंकज/कुंदन): शहर की एक पार्क में आने-जाने वाले लोगों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसरल, बस्ती गुजां में स्थित शक्ति पार्क के बाहर बिजली की तारें नीचे की तरफ लटक रही हैं। ये बिजली की तारे पार्क के अंदर-बाहर आने-जाने वाले लोगों और बच्चों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। इन बिजली की तारों में करंट होने के कारण कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। क्योंकि पार्क में रोजाना सैर करने के लिए आने वाले बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को इन तारों के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। 

स्थानीय लोगों ने इस संबंधी बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द-जल्द इन तारों को ऊंचा करवाया जाए ताकि पार्क के अंदर खेलने और सैर करने के लिए आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!