Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Aug, 2026 09:12 PM
कांग्रेस यूथ प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शहर के श्री राम चौक कंपनी बाग चौक में पहुंचे। पुतला फूँकने के दौरान पेट्रोल ने अचानक आग पकड़ ली। आग के दौरान काँग्रेस पार्षद शालू बाजू और चेहरा झुलस गया, जिन्हें...
जालंधर : कांग्रेस यूथ प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शहर के श्री राम चौक कंपनी बाग चौक में पहुंचे। पुतला फूँकने के दौरान पेट्रोल ने अचानक आग पकड़ ली। आग के दौरान काँग्रेस पार्षद शालू बाजू और चेहरा झुलस गया, जिन्हें डाक्टर से दवा लेने के लिए भेज दिया गया।
बता दें कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में नीट पेपर मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर के बाहर पत्थरों से भरे टिप्पर के पहुंचने पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पत्थरों से भरा टिप्पर भाजपा की ओर से जंतर-मंतर के बाहर पहुंचाया गया था। इसी मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने व पुतला फूंकने के लिए एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले युवाओं के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया था।
जालंधर यूथ कांग्रेस टीम के नेतृत्व में, सैकड़ों कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों ने शाम 5:00 बजे एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को उकसावे और साजिश के जरिए नाकाम करने की कोशिशों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
मीडिया और प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अंगद दत्ता (जिला अध्यक्ष, जालंधर यूथ कांग्रेस अर्बन) ने इस रहस्यमयी ट्रक की पूरी टाइमलाइन जनता के सामने रखी:
16 जुलाई (दुर्घटना और पुलिस हिरासत): पत्थरों और मलबे से भरा डंपर ट्रक (HR-63-E-6865) लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड-कस्तूरबा गांधी मार्ग चौराहे पर एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस मामले में प्राथमिकी (FIR No. 65/2026) दर्ज की गई और ट्रक को संसद मार्ग थाने की पुलिस हिरासत में ले लिया गया था।

20 जुलाई की सुबह (जंतर-मंतर पर दोबारा प्रकट होना): पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद, यह ट्रक 20 जुलाई की सुबह 3:45 बजे रहस्यमय तरीके से जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर पत्थरों से भरा हुआ खड़ा पाया गया, ठीक उसी दिन जब वहां छात्रों का बड़ा शांतिपूर्ण प्रदर्शन होना था।
20 से 25 जुलाई (IYC मुख्यालय स्थानांतरण): जंतर-मंतर के बाद, यह ट्रक रायसीना रोड स्थित राष्ट्रीय भारतीय यूथ कांग्रेस (IYC) मुख्यालय के ठीक बाहर नो-एंट्री और अति-सुरक्षा वाले क्षेत्र में लावारिस हालत में 4 दिनों (25 जुलाई तक) तक खड़ा रहा।
विरोधाभास और लीपापोती: जब उच्च न्यायालय में सवाल उठा तो सरकारी वकील ने दावा किया कि ट्रक प्रदर्शनकारियों का है। इसके ठीक बाद 28 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि ट्रक दुर्घटना का जब्त वाहन था जिसे जगह की कमी के कारण खड़ा किया गया था। सवाल यह है कि पुलिस कस्टडी का ट्रक बिना सरकारी सह के अति-सुरक्षा वाले वीवीआईपी इलाके में पत्थरों से भरकर प्रदर्शन स्थल तक कैसे पहुंचा?
यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी-शाह सरकार और उनके इशारे पर काम कर रहे तंत्र ने जानबूझकर शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को हिंसक बनाने, उन्हें बदनाम करने और पुलिस कार्रवाई का बहाना बनाने के लिए यह खतरनाक साजिश रची थी।
अंगद दत्ता (जिला अध्यक्ष, जालंधर यूथ कांग्रेस अर्बन) ने कहा: "जब भी देश का युवा और छात्र जंतर-मंतर पर रोजगार, पेपर लीक और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल पूछता है, तब-तब भाजपा-आरएसएस का तंत्र कायरतापूर्ण साजिशों पर उतर आता है। ट्रक HR-63-E-6865 की पूरी आवाजाही ने सच सामने ला दिया है—जो वाहन 16 जुलाई से पुलिस कस्टडी में था, उसे 20 जुलाई को पत्थरों से भरकर जंतर-मंतर और यूथ कांग्रेस दफ्तर के बाहर खड़ा कर दिया गया।
क्या केंद्र सरकार जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को दंगे में बदलकर क्रूर लाठीचार्ज का बहाना बनाना चाहती थी? कोर्ट में दिए बयान और दिल्ली पुलिस के ट्वीट के विरोधाभास ने इनकी लीपापोती को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। जालंधर का युवा इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगा और जब तक गृह मंत्री अमित शाह जवाब नहीं देते, हमारी लड़ाई सड़कों पर जारी रहेगी।"
दीपक भोंसले (दीपक खोसला - प्रदेश महासचिव, पंजाब यूथ कांग्रेस) ने कहा कि "मोदी-शाह सरकार पूरी तरह बौखलाहट में है और लोकतांत्रिक विरोध को कुचलने के लिए गंदी चालों का सहारा ले रही है। अति-सुरक्षा क्षेत्र में पत्थरों से भरा ट्रक खड़ा करना हिंसा भड़काने की एक बड़ी साजिश है। यूथ कांग्रेस ऐसी गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हम निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं, और अगर केंद्र सरकार ने जवाबदेही तय नहीं की तो यूथ कांग्रेस इस आंदोलन को पंजाब के हर जिले में फैलाएगी।"
प्रदर्शन में मनु सूरी, धर्मेंद्र सिंह बिंदा, भूपिंदर सिंह बिंदा, दमन कल्याण, और शारू कल्याण। अंगद दत्ता – जिला अध्यक्ष (जालंधर अर्बन) शुभम अरोड़ा – उपाध्यक्ष, नवजोत गाबा – महासचिव, पलवीर टट्ट – महासचिव, मानव कल्याण – महासचिव, सुमित जैन – महासचिव, सत्यम जैरथ – महासचिव, शिवम पाठक – महासचिव, करण कपूर – विधानसभा अध्यक्ष (जालंधर उत्तर), राहुल गंभीर – विधानसभा अध्यक्ष, रणवीर अरोड़ा – विधानसभा अध्यक्ष, वासु भूटानी – ब्लॉक अध्यक्ष (जालंधर कैंट) उपस्थित थे।

