Jalandhar वालों जरा ध्यान दें, घर से निकलने से पहले पढ़ लें Traffic Update

Edited By Vatika,Updated: 21 Jul, 2026 12:05 PM

jalandhar  traffic update

शहर में  मंगलवार सुबह उस समय भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जब बीएमसी

जालंधर(जसप्रीत): शहर में  मंगलवार सुबह उस समय भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जब बीएमसी चौक (संविधान चौक) फ्लाईओवर पर एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक के फ्लाईओवर पर ही बंद हो जाने से यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार, गुरु नानक मिशन चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाला रास्ता फिलहाल प्रभावित है। इसके चलते एपीजे कॉलेज के सामने भी भारी जाम लग गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की ओर से ट्रक को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम में फंसने से बचा जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!