Jalandhar पहुंचे BJP प्रधान केवल ढिल्लों, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले...

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jul, 2026 07:37 PM

bjp chief kewal dhillon arrives in jalandhar

पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों जालंधर में निजी होटल में जरनल हाउस की मीटिंग में शामिल हुए। जहां उन्होंने  श्री गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आज एकत्रित होकर पंजाब में जयंती को धूमधाम से मनाने की...

जालंधर: पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों जालंधर में निजी होटल में जरनल हाउस की मीटिंग में शामिल हुए। जहां उन्होंने  श्री गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आज एकत्रित होकर पंजाब में जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। 

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर केवल ढिल्लों ने कहा कि छात्रों के सुसाइड मामले और पेपर लीक को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर है। पीएम मोदी द्वारा सीबीआई जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं 13 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक में शामिल दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वहीं अब अगर पेपर लीक होता है तो दोषी पाए गए पर 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रवाधान रखा गया है। 

वहीं राहुल गांधी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वह मौज कर रहे हैं और बच्चों के साथ मिलकर वह राजनीति कर रहे है। केवल ढिल्लों ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि वहां पर छात्र नहीं गुंडे बिठाए हुए है।  आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि फरीदकोट में पेपर लीक मामले में आप पार्टी के नेता बताएं कि शिक्षा मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया। वहीं बरनाला में सफाईकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की भी केवल ढिल्लों ने सख्त शब्दों में निंदा की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!