Jalandhar में कार चालक की लापरवाही से पलटा बजरी से भरा टिप्पर, 4 किलोमीटर लंबा जाम

Edited By Vatika,Updated: 21 Jul, 2026 03:39 PM

jalandhar news accident

शहर के चौगिटी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

जालंधर(सोनू): शहर के चौगिटी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार चालक की कथित लापरवाही के कारण बजरी से भरा टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टिप्पर चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, हाईवे पर एक कार सड़क पर खड़ी थी। टिप्पर चालक ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टिप्पर पोल से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बजरी फैल गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना के चलते हाईवे पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे हुए टिप्पर को हटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने यातायात को सुचारु करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की।

ट्रैफिक पुलिस के एसआई राज कुमार ने बताया कि चौगिटी से पीएपी के बीच फ्लाईओवर पर टिप्पर पलटने के कारण जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सामान्य करने का प्रयास शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी साहिल ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कार का नंबर नोट कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!