जिमखाना क्लब चुनाव-2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज, एडहॉक कमेटी का गठन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Aug, 2026 05:49 PM

election activity intensifies for gymkhana club elections 2026

जिमखाना क्लब चुनाव-2026 को लेकर चुनावी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। क्लब की कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब आठ सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो नए पदाधिकारियों के चुनाव तक क्लब के सभी प्रशासनिक और नियमित कार्यों का संचालन करेगी।

जालंधर :  जिमखाना क्लब चुनाव-2026 को लेकर चुनावी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। क्लब की कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब आठ सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो नए पदाधिकारियों के चुनाव तक क्लब के सभी प्रशासनिक और नियमित कार्यों का संचालन करेगी। वहीं, चुनाव अधिकारी की नियुक्ति भी हो चुकी है और अब जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की उम्मीद है।

क्लब की वार्षिक आम सभा (एजीएम) के दौरान मौजूदा कमेटी को भंग कर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) के सहायक मुख्य प्रबंधक तेजदीप सिंह सैनी को सचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद अब गठित एडहॉक कमेटी में तेजदीप सिंह सैनी के अलावा एसडीएम शाहकोट आदित्य गुप्ता, अमरजीत सिंह राणा, कनव नंदा, प्रवीण गुप्ता, समीर गोल्डी मरवाहा, सुभाष शर्मा और जसप्रीत सिंह को सदस्य बनाया गया है।
 
जिमखाना क्लब चुनाव के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम शुभि आंगरा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब उनकी ओर से जल्द ही नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीखों का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
 
चुनावी माहौल के बीच अचीवर्स ग्रुप ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ग्रुप ने सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, जूनियर उपप्रधान के लिए धीरज सेठ, कोषाध्यक्ष के लिए सौरभ खुल्लर और संयुक्त सचिव के लिए हरप्रीत सिंह गोल्डी को मैदान में उतारा है।

दूसरी ओर, प्रोग्रेसिव ग्रुप ने अभी तक किसी भी पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में अब सभी की नजरें चुनाव कार्यक्रम और प्रोग्रेसिव ग्रुप की रणनीति पर टिकी हुई हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही क्लब का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!