जालंधर में स्नैचरों का कहर: बुजुर्ग महिला से बाली झपटी, कान का मांस तक नोच ले गए स्नैचर

Edited By Kalash,Updated: 23 Jul, 2026 10:58 AM

earring snatching jalandhar

गढ़ा इलाके में बुधवार सुबह बाइक सवार 2 स्नैचरों ने दिनदिहाड़े एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके कान से सोने की बाली झपट ली।

जालंधर (स.ह.): गढ़ा इलाके में बुधवार सुबह बाइक सवार 2 स्नैचरों ने दिनदिहाड़े एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके कान से सोने की बाली झपट ली। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसके कान पर टांके लगाए गए।

पीड़िता के बेटे दीपक पुत्र चुन्नी लाल, निवासी गढ़ा ने बताया कि उनकी मां सीता देवी इलाके के एक पी.जी. में खाना बनाने का काम करती है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह रोजाना की तरह पैदल काम पर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए 2 युवकों ने उनके कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गए।

PunjabKesari

दीपक ने बताया कि झपटमारी के दौरान बदमाश महिला के कान का मांस भी नोचकर ले गए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनके कान पर टांके लगाए।

घटना पास में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है। परिजनों का दावा है कि फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में थाना-7 पुलिस को शिकायत और सी.सी.टी.वी. फुटेज सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!