Jalandhar : स्कूल के बाहर दर्दनाक मंजर, आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jul, 2026 05:35 PM

jalandhar 5th class student dies after being hit by army truck

जालंधर कैंट में दर्दनाक हादसे में 5वीं की छात्रा की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कैंट के अधीन आते केवी-4 स्कूल की 5वीं की छात्रा बस का इंतजार कर रही थी कि अचानक आर्मी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पायल निवासी सोढल के...

जालंधर: जालंधर कैंट में दर्दनाक हादसे में 5वीं की छात्रा की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कैंट के अधीन आते केवी-4 स्कूल की 5वीं की छात्रा बस का इंतजार कर रही थी कि अचानक आर्मी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी। जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था। वहीं पायल भी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। मृतक के पिता ने कहा कि बच्चों ने आर्मी ट्रक चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने कुछ नहीं सुना और बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!