Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2026 09:24 PM

ताजपुर रोड की ब्रौस्टल जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी अर्शदीप सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र गुरसेवक सिंह सेबी, 19 वर्ष पटियाला का रहने वाला था। मृतक विचाराधीन कैदी पर एफआईआर नं. 61 दिनांक 22.03.2026...
लुधियाना (स्याल) : ताजपुर रोड की ब्रौस्टल जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी अर्शदीप सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र गुरसेवक सिंह सेबी, 19 वर्ष पटियाला का रहने वाला था। मृतक विचाराधीन कैदी पर एफआईआर नं. 61 दिनांक 22.03.2026 यू/एस 137(2) 64 बीएनएस 06 पॉक्सो एक्ट, पी.एस. दाखा मे मामला दर्ज हुआ था।
विचाराधीन कैदी को जेल के बैरक नंबर 06 में रखा गया था। 03जून सायं को उक्त विचाराधीन कैदी सेवा करने के लिए जेल गुरुद्वारा साहिब गया। सायं लगभग 6 बजे चक्कर हैड वार्डर परमजीत सिंह को पता चला कि जेल गुरुद्वारा साहिब के शेड के नीचे अर्शदीप सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र गुरसेवक सिंह ने कपड़े से फंदा लगाने की कोशिश की है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे।और देखा कि उक्त विचाराधीन कैदी ने कपड़े के टुकड़े की मदद से फांसी लगा ली है। और परमजीत सिंह चकर हैडवार्डन ने जेल नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। और जेल चिकित्सा अधिकारी को तुरंत बुलाया गया। जेल मैडीकल अधिकारी ने उनकी जांच की। और प्राथमिक उपचार दिया। विचाराधीन कैदी को जेल अस्पताल से सिविल अस्पताल रेफर किया गया। सिविल अस्पताल लुधियाना में उसे मृत घोषित कर दिया गया। जुडिशियल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डॉक्टरों का एक पैनल मृतक विचाराधीन कैदी का पोस्टमार्टम करेगा। मैडिकल रिपोर्ट आने के उपरांत मौत के कारण मालूम हो सकेंगे।