चुनावों से पहले अकाली दल को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2026 06:10 PM

major setback for akali dal ahead of elections senior leader joins bjp

शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के महमन्त्री सचिव एडवोकेट राजेश राणा ने अकाली दल को अलविदा कहकर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। एडवोकेट राजेश राणा को पार्टी के मुख्य कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल...

पंजाब डैस्क : शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के महमन्त्री सचिव एडवोकेट राजेश राणा ने अकाली दल को अलविदा कहकर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। एडवोकेट राजेश राणा को पार्टी के मुख्य कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि एडवोकेट राजेश राणा जैसे समझदार और कानूनी विशेषज्ञ नेता के आने से भाजपा को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर एडवोकेट राजेश राणा ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों और देशहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर इस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में वे पार्टी द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। भाजपा पंजाब के लीगल सेल के प्रमुख एन.के. वर्मा, मोहाली भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व जिला महासचिव राजीव शर्मा तथा लालड़ू सर्कल के सर्कल अध्यक्ष संजू राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!