Jalandhar में बिजली संकट से परेशान दिलकुशा मार्केट, बुधवार को धरने का ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2026 03:43 PM

jalandhar power crisis

लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर की खराबी से परेशान दिलकुशा मार्केट के दुकानदारों ने

जालंधर(सोनू): लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर की खराबी से परेशान दिलकुशा मार्केट के दुकानदारों ने बुधवार को कंपनी बाग चौक में धरना देने का ऐलान किया है। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान रिशु वर्मा का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से कारोबार प्रभावित हो रहा है और दवाइयों का स्टॉक खराब होने का खतरा बना रहता है।

रिशु वर्मा ने बताया कि दिलकुशा मार्केट दोआबा की सबसे बड़ी दवा मार्केट है, जहां दवाइयों को रेफ्रिजरेटर में रखना जरूरी होता है। लेकिन लगातार बिजली कटने और कम वोल्टेज की समस्या के कारण दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से एसडीओ, एक्सईएन, जेई और बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

प्रधान के अनुसार, पिछले सप्ताह लगातार दो दिन बिजली बंद रही थी। विभाग ने समस्या ठीक होने का दावा किया था, लेकिन सोमवार सुबह फिर ट्रांसफॉर्मर से तेज आवाजें (पटाखे) आने लगीं और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। मार्केट एसोसिएशन ने बिजली विभाग को आज शाम तक समस्या का समाधान करने का समय दिया है। यदि तय समय तक बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो बुधवार को कंपनी बाग चौक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रिशु वर्मा ने बताया कि कम वोल्टेज और बार-बार बिजली जाने से कई दुकानदारों के एसी और फ्रिज खराब हो चुके हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। दुकानदारों ने मांग की है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!