Punjab में दिल दहला देने वाली वारदात, शक के चलते पति बना कातिल, पत्नी को गोलियों से भूना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jul, 2026 06:15 PM

horrifying incident in punjab husband turns killer over suspicion

बठिंडा जिले के थाना संगत क्षेत्र अंतर्गत गांव जस्सी बाग वाली में वीरवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से...

बठिंडा, (विजय वर्मा) : बठिंडा जिले के थाना संगत क्षेत्र अंतर्गत गांव जस्सी बाग वाली में वीरवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय गुरमीत कौर निवासी गांव जस्सी बाग वाली के रूप में हुई है। गुरमीत कौर वीरवार दोपहर गांव की एक किराना दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार उसका पति मंजीत सिंह वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल गुरमीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना संगत पुलिस और डीएसपी देहाती हरविंदर सिंह सरां पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मंजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है और पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। डीएसपी देहाती हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!