मानसा में पुलिस कर्मचारी ने परिवार पर बरसाईं गोलियां, खुद को भी मारी गोली, 2 की मौ+त, 2 गंभीर

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2026 10:00 AM

bathinda firing news

शहर के वार्ड नंबर 5 में एक पुलिस मुलाजिम द्वारा अपने परिवार और खुद को गोली मारने

मानसा: शहर के वार्ड नंबर 5 में एक पुलिस कर्मचारी द्वारा अपने परिवार और खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कर्मचारी गुरविंदर सिंह डिप्टी कमिश्नर का गनमैन था, जो दो दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। घटना में घायल बच्चों को सिविल अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि पति-पत्नी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस घटना में पुलिस मुलाजिम गुरविंदर सिंह और उसके बेटे जोत सिंह की मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी हरप्रीत कौर और दूसरे बेटे दिलशान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी सुबह आसपास के लोगों को उस समय मिली, जब गोली लगने से घायल पत्नी घर के बाहर मिली। इसके बाद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी पुष्पिंदर सिंह और थाना प्रभारी भगवंत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!