लुधियाना में प्रशासनिक फेरबदल, डिप्टी कमिश्नर ने 3 कर्मचारियों के तबादले किए

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jul, 2026 05:36 PM

administrative reshuffle in ludhiana

लुधियाना में जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाने के उद्देश्य से कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार तीन कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। आदेश 6 जुलाई...

लुधियाना : लुधियाना में जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाने के उद्देश्य से कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार तीन कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। आदेश 6 जुलाई 2026 से लागू माने जाएंगे।

जारी आदेशों के मुताबिक सुनील कस्तूरी कुमार, सीनियर सहायक को चीफ अकाउंटेंट कार्यालय से हटाकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय (डी.आर.डी.ए. शाखा) में तैनात किया गया है। जगजीत कौर, सीनियर सहायक को जिला तहसीलदार कार्यालय से चीफ अकाउंटेंट कार्यालय (डिप्टी कमिश्नर कार्यालय) में भेजा गया है। इसी तरह हरनीत कौर, क्लर्क को अमल शाखा (डी.सी.-1) से रिकॉर्ड रूम शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी इन आदेशों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें, ताकि कार्यालयी कार्य प्रभावित न हों।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!