Jalandhar : डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, लिया आशीर्वाद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jul, 2026 06:56 PM

jalandhar bjp state president kewal singh dhillon visited dera sachkhand ballan

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने पहले डेरा में नतमस्तक होकर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास महाराज से मुलाकात की।

जालंधर (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर माथा टेका और पद्मश्री संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से विशेष मुलाकात कर उन्हें पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी और पंजाब की खुशहाली व चढ़दी कला के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने डेरा परिसर में स्थापित 108 संत श्री सरवण दास जी की प्रतिमा के समक्ष भी श्रद्धा से नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि उन्हें डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद से 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब और दलित वर्ग की सेवा भाजपा की विचारधारा का मूल आधार है। इस पवित्र स्थल से यदि गरीब और दलित समाज के हित में कोई भी निर्देश मिलेगा, तो भाजपा उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेगी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र कलेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, एस.आर. लद्धड़, राजेश बाघा, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, इंदर इकबाल अटवाल सहित कई अन्य नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और जनता के हित में काम करेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल उठाए। उन्होंने महिलाओं के खातों में आए पैसों को भी बड़ा घोटाला बताया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आएंगे और प्रदेश की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!