चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग का मामला, दुकान पर पहुंचे कमिश्नर सतिंदर सिंह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Jun, 2026 04:35 PM

jalandhar police commissioner arrives at chawla mobile shop

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.....

जालंधर(सोनू): शहर के अवतार नगर स्थित चावला मोबाइल शॉप पर सोमवार दोपहर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह पुलिस टीम सहित पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोली चलाकर भागने वाले आरोपी के बारे में दुकान मालिक अंकुश से बातचीत की और हालातों की जानकारी ली।

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उनकी टीम जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी आज के समय में विदेश में बैठे लोगों के बहकावे में आकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें किसी के बहकावे नहीं आना चाहिए।

गौरतलब है कि थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग होने की घटना सामने आई थी। घटना के दौरान सिक्योरिटी गार्ड दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और एक युवक ने बाइक से उतरकर फायरिंग शुरू कर थी। वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने दिलेरी दिखाते हुए पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद कुछ दूरी पर लोगों ने शोर सुनकर बाइक सवारों का पीछा कर एक युवक को बाइक व हथियार सहित काबू कर लिया था और उसे मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!